आज इस आर्टिकल में हम Biology क्या है?, बायोलॉजी में क्या पढ़ते हैं, biology का इतिहास, biology के branch इसके बारे में जानेंगे।
दोस्तों विज्ञान हम सभी के लिए हमेशा से ही सबसे रोचक विषय रहा है। हमारी पूरी दुनिया कैसे काम करती है? यह कौन से घटको से प्रभावित होती है? यह कौन से घटकों को प्रभावित करती है आदि जैसे सभी सवालों का जवाब हमें विज्ञान से ही मिलता है। विभिन्न प्रकार के भौतिक पदार्थ किस प्रकार है कार्य करते हैं, रासायनिक पदार्थों का हमारे जीवन में उपयोग, एवं सबसे महत्वपूर्ण जैविक पदार्थ यानी जीवित प्राणी जिसमें अनेकों प्रकार के जानवर और वनस्पति आते हैं इन सभी का अध्ययन हम विज्ञान में ही करते हैं।
दोस्तों विज्ञान का अध्ययन हम मुख्यतः तीन भागों में करते हैं जिसमें
- Physics यानी भौतिक शास्त्र
- Chemistry यानी रसायन शास्त्र
- Biology यानि जीव विज्ञान
दोस्तों आज इस लेख में हम मुख्यतः विज्ञान के एक भाग जीव विज्ञान जिसे अंग्रेजी में biology भी कहा जाता है, उसके बारे में चर्चा करेंगे-
बायोलॉजी का अर्थ होता है जीव विज्ञान यह विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत जीव धारियों यानी जीवित प्राणियों जिसमें छोटे बैक्टीरिया से लेकर बड़े ब्लू व्हेल तक सभी प्राणी एवं हर प्रकार की वनस्पतियां शामिल है।
उनके बारे में अध्ययन किया जाता है इस विषय के अंदर जीवो की संरचना यानी उनकी बनावट किस प्रकार हुई, उनके कार्यों यानी वे किस प्रकार विभिन्न क्रियाएं करते हैं, उनका विकास यानी समय के साथ साथ वह किस प्रकार इवॉल्व हुए हैं, उनका उद्धव, पहचान एवं उनका विभिन्न भागों में वर्गीकरण इत्यादि के बारे में पढ़ा जाता है।
जीव विज्ञान यानी बायोलॉजी दो शब्दों से मिलकर बना है बॉयोस (bio) जिसका अर्थ होता है जीवन एवं लोगस (logous) जिसका अर्थ होता है अध्ययन। इससे बायोलॉजी के नाम में ही विदित है कि इसमें जीवन का अध्ययन किया जाता है, मतलब जो भी प्राणी जीवित है हर सजीव प्राणी का अध्ययन ही जीव विज्ञान कहलाता है।


